सरस्वती माता जी की आरती लिरिक्स - Saraswati Mata Ji Ki Aarti Lyrics

आरती सरस्वती माता जी की - Aarti Saraswati Mata Ki Lyrics

ॐ जय सरस्वती माता, मईया जय सरस्वती माता ।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ।।
।। ॐ जय सरस्वती माता ।।

चन्द्रवादिनी, प‌द्मासिनी द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेज धारी ।।
।। ॐ जय सरस्वती माता ।।

बायें कर में वीणा, दायें कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला ।।
।। ॐ जय सरस्वती माता ।।

देवी शरण जो आये, उनका उद्धार किया ।
पैठि मंथरा दासी, रावण संहार किया ।।
।। ॐ जय सरस्वती माता ।।

विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह ज्ञान की बिरथा, जग से माँत हरो ।।
।। ॐ जय सरस्वती माता ।।

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो ।
ज्ञान चक्षु दे माता, जग निःसार करो ।।
।। ॐ जय सरस्वती माता ।।

माँ सरस्वती जी की आरती, जो कोई जन गावे ।
हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे ।।
।। ॐ जय सरस्वती माता ।।

टिप्पणियाँ