मंदिर में मैया हनुमत से झगड़ी लिरिक्स

मंदिर में मैया हनुमत से झगड़ी,
तू लाया क्यों न रे, मेरी लाल चुनरी,
मंदिर में मैया हनुमत से झगड़ी,

ओ मैया धीरे धीरे बोल, ओ मैया होले होले बोल,
ब्रम्हा जी सुनलेंगे, ब्राम्हणी सुनलेंगी,
ब्रह्मा लोक से ला दूंगा तेरी लाल चुनरी,
मंदिर में मैया हनुमत से झगड़ी,

ओ मैया धीरे धीरे बोल, ओ मैया होले होले बोल,
विष्णु जी सुनलेंगे, लक्ष्मी जी सुनलेंगी,
बैकुंठ से ला दूंगा तेरी लाल चुनरी,
मंदिर में मैया हनुमत से झगड़ी,

ओ मैया धीरे धीरे बोल, ओ मैया होले होले बोल,
शंकर जी सुनलेंगे, गौरा जी सुनलेंगी,
कैलाश से ला दूंगा तेरी लाल चुनरी,
मंदिर में मैया हनुमत से झगड़ी,

ओ मैया धीरे धीरे बोल, ओ मैया होले होले बोल,
रामा जी सुनलेंगे, सीता जी सुनलेंगी,
अयोध्या से ला दूंगा तेरी लाल चुनरी,
मंदिर में मैया हनुमत से झगड़ी,

ओ मैया धीरे धीरे बोल, ओ मैया होले होले बोल,
कान्हा जी सुनलेंगे, राधा जी सुनलेंगी,
गोकुल से ला दूंगा तेरी लाल चुनरी,
मंदिर में मैया हनुमत से झगड़ी,

मंदिर में मैया हनुमत से झगड़ी,
तू लाया क्यों न रे, मेरी लाल चुनरी,
मंदिर में मैया हनुमत से झगड़ी,

Mandir Me Maiya Hanumat Se Jhagdi Lyrics

टिप्पणियाँ