अरे लटक मटक चली आई भवानी,
लटक मटक चली आई भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
खेरे की खेर बड़ी खेरमाई माता,
मैहर में बैठी मोरी शारदा माता,
अरे जोगनिया संगे देखो नाचें भवानी,
अरे जोगनिया संगे देखो नाचें भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
पंडा के सर पे सावर भई मैया,
दुर्गा भवानी मोरी कालका मैया,
जीभ जलाए कपूर से भवानी,
जीभ जलाए कपूर से भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
नीली पीली सतरंगी हरि हरि चुंडिया,
मैया को भाए मोरी लाल चुनरिया,
अरे सोलह श्रृंगार कर आई भवानी,
सोलह श्रृंगार कर आई भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
चीखें चिल्लाए मैया जीव निकले,
अरे आंखों में तेज लय केश फैलाए,
अरे जय बोलो जय बोलो शारदा भवानी,
जय बोलो जय बोलो शारदा भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
कैसे खे आऊ बड़ी ऊंची पहाड़िया,
दुरई दिखाए तोरी मैहर नगरिया,
अरे राज ध्वजा लेखें आए भवानी,
राज ध्वजा लेखें आए भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
लटक मटक चली आई भवानी,
खेल रही भाव मोरी शारदा भवानी,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें